(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
*छुरिया। ग्राम पांडेटोला मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के* पावन अवसर पर शुक्रवार को कलश यात्रा एवं श्रीकृष्ण प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक श्री साहू ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों को लेकर विधायक के समक्ष मांग रखी गई। ग्रामवासियों की मांग पर विधायक भोलाराम साहू ने शीतला सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा। कार्यक्रम में विधायक श्री साहू ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने ग्राम के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर श्री गोविंद राम यादव, अध्यक्ष तहसील यादव समाज छुरिया, प्रताप धावड़े अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमर्दा, श्री राजू सिन्हा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया, श्री रोशन साहू सेक्टर प्रभारी कांग्रेस कमेटी छुरिया, श्री प्रकाश मोटघरे जनपद सदस्य छुरिया, श्री पूरन नेताम वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, श्री कीर्तन साहू सरपंच ग्राम पंचायत पांडेटोला, श्री कुलेश्वर ठाकुर सचिव ग्राम पंचायत पाड़ेटोला, श्री सुभाष ठाकुर ग्राम पटेल पांडेटोला, श्री जैतरू साहू ग्राम प्रमुख यादव समाज गहिराभेड़ी सर्किल छुरिया सहित यादव समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
