जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छूरिया राजनीतिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 के ग्राम पैरी में भिलाई विधायक के संभावित आगमन को लेकर सस्पेंस बरकरार, आधिकारिक पुष्टि का इंतजारखुज्जी/पैरी।खुज्जी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 के अंतर्गत आने वाले वनांचल ग्रामीण क्षेत्र पैरी में इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व और सियासी कयास दोनों ही चरम पर हैं। क्षेत्र के राजनैतिक और सामाजिक गलियारों में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव के दौरे की चर्चा गर्म बनी हुई है। सोशल मीडिया और स्थानीय बैठकों में यह बात तेजी से फैल रही है कि विधायक यादव इस धार्मिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंच रहे हैं। हालांकि, इस संभावित आगमन को लेकर अभी तक न तो विधायक कार्यालय और न ही स्थानीय आयोजन समिति द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे क्षेत्र में सस्पेंस गहरा गया है।धार्मिक मंच या राजनैतिक जमीन?विधायक देवेंद्र यादव के संभावित आगमन की अपुष्ट खबरों ने क्षेत्र के राजनैतिक और सामाजिक हलकों में भारी हलचल पैदा कर दी है। क्षेत्र के आम जनों और ग्रामीणों के बीच यह बहस छिड़ गई है कि जन्माष्टमी का यह मंच विशुद्ध रूप से सामाजिक व भक्तिमय रहेगा या फिर इसके पीछे भविष्य की कोई राजनीतिक बिसात छिपी है। चूंकि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र हमेशा से राजनैतिक रूप से बेहद संवेदनशील और सक्रिय रहा है, ऐसे में भिलाई के एक कद्दावर युवा नेता की यहां मौजूदगी को लेकर कई तरह के राजनैतिक मायने निकाले जा रहे हैं।पुष्टि का इंतजार, तैयारियों में जुटे ग्रामीण भले ही इस दौरे की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है, लेकिन पैरी गांव में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। अब क्षेत्र की जनता और राजनैतिक विश्लेषकों की निगाहें आयोजन के दिन पर टिकी हैं कि भिलाई विधायक का यह दौरा जमीनी हकीकत को समझना है या यह केवल एक सियासी चर्चा बनकर ही रह जाता है?
