जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने छत्तीसगढ़ वासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई, प्रदेश की सुख-समृद्धि और भाईचारे की कामना


जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह त्योहार मात्र धागे का बंधन नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच के पवित्र प्रेम, अटूट विश्वास और एक-दूसरे की सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमारी महान सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।विपिन यादव ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा हमेशा से प्रेम, सद्भाव और छत्तीसगढ़िया संस्कृति के ऊंचे आदर्शों के लिए जानी जाती है। रक्षाबंधन का यह उत्सव हमें समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके सशक्तीकरण के संकल्प की याद दिलाता है। उन्होंने इस शुभ अवसर पर भगवान से प्रार्थना की कि छत्तीसगढ़ का हर परिवार खुशहाल रहे, किसानों के जीवन में समृद्धि आए और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।जिला अध्यक्ष ने सभी नागरिकों से आपसी मतभेदों को भुलाकर इस पावन त्योहार को पूरी श्रद्धा, हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई उमंग, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *