जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छूरिया। नगर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव यानी ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार पूरे अकीदत, अदब और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर स्थानीय सुन्नी जामा मस्जिद से आकर्षक जुलूस-ए-मोहम्मदी के नारों से प्रारंभ हुआ। इस पूरे गरिमामयी आयोजन में प्रमुख रूप से मस्जिद के हाफ़िज़ सद्दाम साहब, सुन्नी जामा मस्जिद छूरिया के सदर जान मोहम्मद और नायब सदर शकील कुरेशी सेक्रेटरी आरिफ मेमन सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंद शामिल हुए।मस्जिद कमेटी के जानिब से सुन्नी जामा मस्जिद परिसर से शुरू हुआ यह पारंपरिक नात-ए-पाक के कलाम पड़ते आगे आगे बढ़ा। सदर जान मोहम्मद और नायब सदर शकील कुरेशी सेक्रेटरी आरिफ मेमन और मुस्लिम समुदाय के देख रेख में निकाला गया यह जुलूस नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से होकर गुजरा। इस दौरान पूरा छूरिया नगर ‘सरकार की आमद मरहबा’ और ‘या रसूल अल्लाह’ के नारों से गुंज रहा था त्योहार को लेकर समाज जनों में भारी उत्साह देखा गया; लोगों ने अपने घरों, दुकानों और प्रमुख चौराहों को रंग-बिरंगी लाइटों व आकर्षक इस्लामी झंडों से सजाया था। मार्ग में जगह-जगह पर फूलों की वर्षा कर जुलूस का आत्मीय स्वागत किया गया और तबर्रुक (प्रसाद) का वितरण हुआ।इससे पूर्व, सुन्नी जामा मस्जिद में आयोजित विशेष जलसे को संबोधित करते हुए हाफ़िज़ सद्दाम साहब ने पैगंबर साहब की जीवनी, उनकी शिक्षाओं और उनके शांति व मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला।और सभी मुस्लिम समुदाय ने परचम गोसाई की अंत में मुल्क और इलाके में सुख-समृद्धि, आपसी भाईचारे और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।
जलसा में प्रमुख रूप से शामिल सदर जान मोहम्मद नयाब सदर शकील कुरैशी सेक्रेटरी आरिफ मेमन कमेंटी मेंबर व मुस्लिम समुदाय के सभी लोग अहमद टेलर अलीम मास्टर सहाब वसीम कूरैशी सहाब शरीफ खान सहाब मोफीजुल रहमान सहाब आशिफ खान ऐजाज़ खान अकील मेमन अनवर हक इमरान कुरैशी अशलम शेख मो गयास मोजमिल खान अकरम ख़ान वाजिद खान युनुस झाडोदिया सहाब कमाल मोहम्मद मेराज खान आसिफ मेमन फरहान मेमन फारुख खान दीन मोहम्मद रिजवान कुरैशी आमान कुरैशी शेख कलिम
