जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया । प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के आदेशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विपिन यादव जी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वधान मे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न कंप्यूटर क्रांति के जनक श्री राजीव गांधी जी के जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में भारत में संचार क्रांति के दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया। साथ ही पंचायती राज के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में ग्रामीण जनों और आम चुनावों में मतदान की न्यूनतम आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष कर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया। इस आयोजन मे खुज्जी विधानसभा पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू प्रभारी जिला महामंत्री राहूल तिवारी,राजू सिन्हा जी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, श्री धर्मेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरिया, श्री चुम्मन साहू प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी, प्रदीप पटेल सचिव जिला कांग्रस कमेटी, अमित अग्रवाल मिडिया प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगाव, पार्षद सोनू खान, रोशन रजक, वशीम खान, राधे ठाकुर, अश्वन सिन्हा,नीलेश पालमहामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरिया, कुलदीप साहू, दिनु साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
