वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अमीर खान का साल-श्रीफल से किया गया सम्मान
वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अमीर खान का साल-श्रीफल से किया गया सम्मान, मंडल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
ख़बर छत्तीसगढ़ से जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया की मासिक बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्र सम्मान के प्रतीक तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष रूप से चर्चा करते हुए इसकी रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में तिरंगा यात्रा जिला सह संयोजक श्री संजय सिन्हा ने तिरंगा यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने को लेकर आवश्यक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को गरिमामय ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अमीर खान का मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन के प्रति उनके योगदान एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
मासिक बैठक में छुरिया मंडल के आसपास के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पूर्व जिला महामंत्री श्री रविन्द्र वैष्णव ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से ही संभव है। आगामी तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन तिरंगा यात्रा मंडल संयोजक एवं मंडल महामंत्री अशोक मरकाम ने की,
