जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी की गरीमामयी उपस्थित में उनके शंकर नगर रायपुर स्थित निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिले की होनहार बेटी एवं कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाली सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव से राजनांदगांव जिला पंचायत के प्रतिनिधियों ने आत्मीय मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह जी भी उपस्थित रहे। जिला पंचायत राजनांदगांव के प्रतिनिधियों में जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण अमर साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती जागृति यदु, जिला पंचायत सभापति श्रीमती बिरम मंडावी, जिला पंचायत सभापति श्री प्रशांत कोडापे व जिला भाजपा पूर्व महामंत्री श्री रविन्द्र वैष्णव भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में ज्ञानेश्वरी यादव को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ रमन सिंह जी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के सम्मान में उन्हें आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने पर भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं। आदरणीय डॉ साहब ने कहा कि सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव खेल और प्रशासन, दोनों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं समर्पण से छत्तीसगढ़ तथा भारत का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर गौरवान्वित करती रहेंगी। उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
