स्टार इलेवन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव

किरण रविन्द्र वैष्णव बोलीं – खेल से बढ़ता है आत्मविश्वास और अनुशासन


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया:-क्षेत्र के युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं ग्रामीण अंचल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार इलेवन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुईं।
साथ ही इस अवसर पर जिला भाजपा पूर्व महामंत्री श्री रविन्द्र वैष्णव, जनपद पंचायत छुरिया सदस्य श्री बालमुकुंद कुंजाम, श्री मोहन सिन्हा, श्री ओमन सिन्हा, श्री अजय साहू, श्री राधेश्याम सिन्हा, श्री दुर्जन देहाती संरपंच, श्रीमती शैलेन्द्री सिन्हा, श्री बी एल चंन्द्रवंशी, श्री गणपत सिन्हा, श्री विजय भारतद्वाज, श्री पप्पू निषाद, श्रीमती रितु निषाद, श्रीमती कविता निषाद, श्रीमती हेमन सिन्हा, श्री अश्विनी सिन्हा, श्री गोवर्धन निषाद, श्री अर्जुन सिन्हा, आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र भुआर्य, कप्तान भूपेंद्र साहू समेत आयोजन समिति के सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा मैदान में उपस्थित युवाओं के जोश और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। गांवों के युवा खेल, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में निरंतर अपनी पहचान बना रहे हैं। आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच एवं अवसर प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का भी प्रतीक है। खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे एवं गलत प्रवृत्तियों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में ग्रामीण प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने भी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी, खेल प्रेमी, ग्रामीणजन एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में युवाओं का उत्साह, दर्शकों की तालियां एवं खेल भावना आकर्षण का केंद्र रही।अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने स्टार इलेवन क्रिकेट क्लब एवं समस्त आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र में भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *