(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया। क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुई गौ माता की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता चुम्मन साहू तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल गौ माता को धूप से बचाकर छांव में रखा और पशु विभाग के डॉक्टर को फोन के माध्यम से तुरंत जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पशु विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल गौ माता का यथावत उपचार शुरू किया। इस दौरान चुम्मन साहू ने मौके पर मौजूद लोगों से भी घायल पशुओं की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
स्थानीय लोगों ने घायल गौ माता के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर चुम्मन साहू और पशु विभाग की टीम की सराहना की।
