हजरत सैय्यद बाबा खाकी शाह वली रह. अलैह का 60वां उर्स पाक मनाया जावेगा

हर साल की तरह इस साल भी हजरत सैय्यद बाबा खाकी शाह वली रह. अलैह का 60वां उर्स पाक मनाया जावेगा, जिसमें 08 मई (शुक्रवार) को संदल व चादर मगरीब की नामाज के बाद पेश की जायेगी और आम लंगर का इंतजाम भी किया गया है। रात्रि 9.00 बजे से प‌द्मश्री मदन चौहान साहब के द्वारा शमा महफील का आयोजन किया गया है, 09 मई (शनिवार) को बाद नमाज मगरीब आम लंगर का आयोजन एवं रात्रि 9.00 बजे से हिन्दूस्तान के मशहूर कव्वाल फरीद हुसैन शाही कव्वाल अजमेर की जानिब से कव्वाली का शानदार प्रोग्राम होगा।

यह प्रोग्राम प्रदेश का अनूठा प्रोग्राम होता है, जहां शीतला माता मंदिर की घंटी और मस्जिद की अजान की संदा निकलकर कौमी एकता का मिला-जुला संदेश देती है। उर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद फारूख मेमन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सलीम राज (छत्तीसगढ़ शासन वक्फ बोर्ड अध्यक्ष) एवं मुख्य अतिथि माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी सांसद है। दरगाह शरीफ के खादिमे आस्ताना सैय्यद जावेद अली, सैय्यद परवेज अली एवं सैय्यद जुनैद अली है। उर्स कमेटी के कोषाध्यक्ष मुख्तार अहमद कुरैशी है, उर्स कमेटी के सरपरस्त लक्ष्मी नारायण लाहोटी जी ने उक्त प्रेसवार्ता ली एवं जानकारी प्रदान करी।

आप सभी हजरात से गुजारिश है कि, ज्यादा से ज्यादा तादाद में शीरकत लेकर सवाबे ए दारने हासिल करें और उर्स को कामयाब बनायें।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *