“सुशासन तिहार 2026” का भव्य आगाज — भंडारपुर में समाधान शिविर, 17 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया:-राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत भंडारपुर में 04 मई 2026 को सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित प्रथम जनसमस्या निवारण शिविर ने सुशासन की नई मिसाल पेश की। यह शिविर न केवल प्रशासनिक सक्रियता का प्रतीक बना, बल्कि ग्रामीणों के लिए एक भरोसेमंद मंच भी साबित हुआ, जहां उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।भंडारपुर क्लस्टर की 17 ग्राम पंचायतों—भंडारपुर, बोईरडीह, घोघरे, हालेकोसा, जरहामहका, झिथराटोला, लालूटोला, मगरधोखरा, महाराजपुर, नागरकोहरा, रामपुर, रंगीटोला, शिकारीटोला, कल्लूटोला, पूरमटोला, शिकारीमहका एवं पिनकापार—के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर शिविर स्थल पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में जनसहभागिता का उत्सव देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष माननीय संजय सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह भूआर्य, अनीता मंडावी एवं बीरम मंडावी, जनपद सदस्य उत्तरा निषाद , भेष बाई साहू, पलनी स्वामी नायडू,एम डी ठाकुर, हिरेंद्र साहू, बोधन साहू, खिलेश्वर साहू, हीरदे देवांगन,सुरेन्द्र सिंह भाटिया,अनिरुद्ध चंद्राकार, राधेश्याम शर्मा, जनपद पंचायत सदस्य ओम प्रकाश चंद्रवंशी, उभे राम मंडावी,भारती देवागन, लक्ष्मी मांडवी, राधिका चन्द्रवशी, सुनीता सेवता, रेखा गंधर्व, सरपंच श्रीमती सीमा चंद्रवंशी ग्राम पटेल दसरथ चंद्रवंशी,डोमन पटेल,कुमारसाय साहू,शिशुपाल साहू खिलेंद्र साहू सहित समस्त जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर का मूल उद्देश्य विभिन्न विभागों से जुड़ी मांगों एवं शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण करना रहा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, विद्युत, वन, श्रम और पशुपालन सहित कुल 23 विभागों ने एक ही मंच पर सेवाएं प्रदान कीं। इससे ग्रामीणों को भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ी और उन्हें तत्काल मार्गदर्शन व समाधान मिला।शिविर में कुल 692 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 689 मांगें और 03 शिकायतें शामिल रहीं। प्रशासन द्वारा सभी आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है और निराकरण उपरांत संबंधित हितग्राहियों को सूचित किया जाएगा। यह पहल प्रशासन की जवाबदेही और संवेदनशीलता को दर्शाती है।शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ वितरित किया गया।मनरेगा के अंतर्गत नए जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण आवास पर अभिनंदन प्रमाण पत्र, नवीन राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता किट, मछुआरों को जाल एवं ICE बॉक्स तथा मेधावी छात्रों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।इससे यह स्पष्ट हुआ कि सरकार की योजनाएं अब सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुंच रही हैं। साथ ही गर्मी को देखते हुए शिविर स्थल पर ORS कॉर्नर की विशेष व्यवस्था की गई, जहां ग्रामीणों को ORS घोल एवं ठंडा पेय (रसना) उपलब्ध कराया गया। यह पहल प्रशासन की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सुशासन का मजबूत संदेश-यह आयोजन स्पष्ट करता है कि “सुशासन तिहार 2026” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन की मंशा का सशक्त प्रदर्शन है—जहां प्रशासन खुद जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है। “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को साकार करते हुए यह शिविर सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है।प्रशासनिक स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) डोंगरगांव, तहसीलदार छुरिया श्रीमती आकांक्षा साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया होरीलाल साहू सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सफल और प्रभावी बनाया। सुशासन त्यौहार, जनसमस्या निवारण शिविर जवाबदेही और पारदर्शी प्रशासन का सशक्त उदाहरण बना, जिससे ग्रामीणों का शासन और प्रशासन पर विश्वास और भी मजबूत हुआ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *