प्रेस क्लब खेल मड़ई-2ः स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

रायपुर(Raipur) प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 के तहत आयोजित स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता के नॉकआउट दौर में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। मंगलवार को खेले गए मैच में बमलेश्वर सोनवानी ने जीत हसिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहले मैच में कौशल तिवारी और बमलेश्वर सोनवानी ने मुकाबले की शुरुआत संयमित अंदाज में की। शुरुआती चालों में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी रणनीति के तहत मोहरों को सधे हुए ढंग से आगे बढ़ाया। खेल के बीच में कौशल तिवारी ने आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश की, लेकिन बमलेश्वर सोनवानी ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए उनकी चालों का प्रभावी जवाब दिया। निर्णायक क्षण तब आया जब बमलेश्वर सोनवानी ने एक सटीक संयोजन के माध्यम से बढ़त बना ली।

आखिरकार एंडगेम में उन्होंने अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाते हुए कौशल तिवारी को मात देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही बमलेश्वर सोनवानी ने अगले दौर में जगह बना ली। वहीं आज के अन्य मैचों में प्रकाश शर्मा (सीनियर), विनय घाटगे, गुड्डू बैरागी, प्रदीप चंद्रवंशी व शिवम दुबे को वॉकओवर दिया गया। प्रतियोगिता के आगामी दौर को लेकर खिलाड़ियों और प्रेस क्लब सदस्यों में उत्साह बना हुआ है। मैच के निर्णायक विजय मिश्रा, शंकर चंद्राकर व विनय घाटगे रहे।

आज के मैच
सभी मैच दोपहर 1 बजे से खेले जाएंगे।

  1. राजेश सोनकर और सत्येन्द्र सिंह के बीच।
  2. सुशील अग्रवाल और कुलदीप शुक्ला के बीच।
  3. प्रत्युष शर्मा और पंकज सिंह के बीच।
  4. रमन हलवाई और दीपक पांडेय के बीच।
  5. पराग मिश्रा और सुखनंदन बंजारे के बीच।
  6. विजय मिश्रा और हेमंत डोंगरे के बीच।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *