लोक भवन में भव्यता के साथ मनाया गया उत्कल दिवस, संस्कृति और सम्मान का अद्भुत संगम

रायपुर(Raipur)1 मार्च 2026: राजधानी रायपुर के लोक भवन में उत्कल दिवस 2026 बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन उड़िया समाज की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।कार्यक्रम का आयोजन रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सर्व उड़िया समाज तथा उत्कल सांस्कृतिक परिषद के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, वहीं राज्यपाल महामहिम रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में, पार्षदगण सहित छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा से आए अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां बनी आकर्षण का केंद्र*उत्कल दिवस के इस विशेष अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। ओडिसी नृत्य, संबलपुरी नृत्य, पारंपरिक गीत एवं भजन की प्रस्तुतियों ने लोक भवन को उत्कल संस्कृति के रंग में रंग दिया।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभाशाली एवं विशिष्ट व्यक्तियों को राज्यपाल के करकमलों से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह समाज के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं के प्रति सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक बना। डॉ. मधुसूदन दास को अर्पित की गई श्रद्धांजलि उत्कल शिरोमणि डॉ. मधुसूदन दास की स्मृति में स्थापित चौक पर विधायक पुरन्दर मिश्रा द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उत्कल दिवस का यह भव्य आयोजन समाज में एकता, गौरव और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश देने में सफल रहा।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *