माताएं और बहनें भी समाज की रीढ़ हैं,उनके बिना समाज की कल्पना अधूरी : जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा


जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया : विकासखंड के ग्राम बम्हनी चारभांठा में झेरिया यादव समाज द्वारा आयोजित सामाजिक सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि के रूप में संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, उभेे राम मंडावी जनपद सदस्य,शत्रुहन यादव अध्यक्ष झेरिया समाज, रितेश यादव,कुंदन बडोले मौजूद रहे । सभी अतिथियों का जोरदार राऊत नाचा के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि मुझे अत्यंत हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है। कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समाज को एकता, पहचान और सामाजिक शक्ति का प्रतीक है। यादव समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। हम सभी भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं, जिनका जीवन हमें धर्म,नीति, और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है। श्रीकृष्ण ने हमें सिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, बुद्धिमत्ता और साहस के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
आज समय की मांग है कि हम अपनी शिक्षा, संगठन और संस्कार को मजबूत करें। यदि समाज को आगे बढ़ाना है, तो हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना होगा। शिक्षा ही वह शक्ति है, जो हमें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है।
हमारा समाज मेहनती, ईमानदार और संघर्षशील रहा है। आज हम कृषि, व्यापार, शिक्षा, राजनीति, और अन्य कई क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। लेकिन अभी भी हमें बहुत आगे जाना है। इसके लिए हमें आपसी भेदभाव, छोटी-छोटी बातों को भूलकर एकजुट होना होगा। एकता में ही शक्ति है, और जब हमारा समाज एकजुट होगा, तभी हम अपने अधिकारों की रक्षा कर पाएंगे और विकास की नई ऊँचाइयों को छू पाएंगे। यादव समाज के युवा साथियों को अपने प्रेरणादायी उदबोधन में कहा कि आप समाज का भविष्य हैं। आपको आगे आकर समाज के विकास में अपनी भूमिका निभानी होगी। नशा, बुराइयों और गलत रास्तों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन करें। हमारी माताएं और बहनें भी समाज की रीढ़ हैं। उनके बिना समाज की कल्पना अधूरी है। हमें महिलाओं को सम्मान देना होगा, उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने होंगे, तभी हमारा समाज पूर्ण रूप से विकसित हो सकेगा। छुरिया विकासखंड के अलग अलग स्थानों से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *