जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया : विकासखंड के ग्राम टीपानगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एम.डी. ठाकुर के नेतृत्व में जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने लगातार जलाशय निर्माण की स्वीकृति दिलाने प्रयास रत है, श्री ठाकुर ने बताया कि इसके बन जाने से आसपास क्षेत्र के दर्जनों गांवों के खेतों में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी,निस्तारी सुविधा भी मिलेगी । हमारा क्षेत्र लंबे समय से जल संकट की समस्या से जूझ रहा है। यहां के किसान भाई-बहनों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित होता है और आर्थिक स्थिति कमजोर बनी रहती है। साथ ही इस क्षेत्र में वर्षा पर्याप्त नहीं होती है, जिसके चलते उचित जल संग्रहण का अभाव होता है, अधिकांश स्थानों पर वर्षा का पानी व्यर्थ बह जाता है। यदि यहां एक नया बांध या जलाशय बनाया जाए, तो इस पानी का संरक्षण किया जा सकता है और इसका उपयोग पूरे वर्ष किया जा सकता है। नया बांध जलाशय बनने से छुरिया विकासखंड के अधिकांस ग्रामों के किसानों को सिंचाई के लिए नियमित पानी मिलेगा,फसल उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि होगी,पेयजल की समस्या का समाधान होगा,भू-जल स्तर में सुधार आएगा, क्षेत्र में हरियाली और पर्यावरण संतुलन बढ़ेगा,पशुधन को भी पानी की सुविधा मिलेगी,श्री ठाकुर ने वित्त मंत्री से चर्चा में बताया की जलाशय निर्माण हेतु विभाग द्वारा प्राक्लन तैयार कर लिया गया साथ ही वर्ष 2026*27 के बजट में शामिल भी किया गया है, प्राक्कलन अनुसार 1825.73 लाख राशि की आवश्यकता होगी । मंत्री जी से शीघ्र जलाशय निर्माण के लिए राशि आबंटित कर स्वीकृति दिलाने की मांग कि है,मंत्री जी ने जल्द प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने की बात कही है । हमारे क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को ध्यान में यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
