छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने किया पीसीसी कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन

रायपुर(Raipur)17 मार्च 2026: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी सचिन पायलट ने राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी एस संपत कुमार, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी जरिता लैतफ्लांग, एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, एआईसीसी सचिव एवं विधायक देवेन्द्र यादव, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, कनेक्ट सेंटर के चैयरमेन दीपक मिश्रा, को-चेयरमेन पल्लवी सिंह, अशोक चतुवेर्दी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस ने पूरे देश में कार्यक्रमों की निगरानी के लिये कनेक्ट सेंटर की स्थापना की है। देश भर के कनेक्ट सेंटर एआईसीसी के कनेक्ट से जुड़े रहेंगे, जो प्रदेश के जिलों, ब्लॉको और मंडलो के कार्यक्रमों पर सीधी नजर रखेंगे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *