रायपुर(Raipur) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (महिला चेम्बर) एवं जन शिक्षण संस्थान और भावसर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 18 मार्च 2026 को एक विशेष कार्यशाला व सम्मान समारोह ”उदया” का आयोजन किया जा रहा है। “She Leads, She Ceats, She Inspies” की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम विमतारा, रायपुर में प्रात 9.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक संपन्न होगा।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को नवाचार, नेतृत्व और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति प्रेरित करना है। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे जिसमें आर्थिक संपन्नता विषय पर डॉ. रश्मि शुक्ला (IIM रायपुर) द्वारा वित्तीय प्रबंधन पर मार्गदर्शन देंगी।
प्रत्यक्ष वार्तालाप विषय पर रूही अग्रवाल एवं रमेश अग्रवाल के साथ अनुभव साझा करने का सत्र।सरकारी योजनाएं जैसे CSIDC एवं MSME के अधिकारियों द्वारा महिला उद्यमिता से जुड़ी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उदया सम्मान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए महिला चेम्बर की अध्यक्षा डॉ. इला गुप्ता ने कहा कि आज की महिला केवल घर तक सीमित नहीं है, वह अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन रही है। ”उदया” सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक मंच है जहाँ हम अपनी बहनों को उद्यमिता के नए अवसरों और सरकारी योजनाओं से अवगत कराना चाहते हैं।
हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ की हर महिला न केवल अपने सपनों को ”लीड” करे, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा समाज प्रगति करता है।छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स – महिला चेम्बर, जन शिक्षण संस्थान एवं भावसर फाउंडेशन ने प्रदेश की सभी महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं।
