जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया क्षेत्र के ग्राम लालूटोला में सोमवार को पैरा के ढेर में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
घटना की जानकारी मिलने पर जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू भी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल वाहन को बुलाया गया।
ग्रामीणों की मदद से आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया गया, जिससे आसपास के खेतों और अन्य पैरा के ढेर को बचाया जा सका। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
