*प्रभु राम मंडावी के अंतिम संस्कार के लिए दिए 5000 रुपए *
(जसीम कुरैशी रिपोर्ट)
*छुरिया : नगर पंचायत छुरिया के वार्ड नं 13 मठपारा निवासी प्रभु राम मंडावी जो एक आदिवासी युवक का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया,वे अकेले अपने ही वार्ड के एक बंद दुकान के सामने लगे शेड के नीचे रात बिताया करते थे,अपना जीवन यापन शराब भट्ठी के पास खाली शीशी इकठ्ठा कर बेचते थे, प्राप्त राशि से जीवको पार्जन कर रहे थे । अचानक उनकी मृत्यु हो जाने से वार्ड वासी सहम गए,सुबह नही उठने पर मोहल्ला वासियों ने देखा तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी,एकल व्यक्ति होने के कारण अंतिम संस्कार क्रियाकर्म करने के लिए मोहल्ला वासियों ने छुरिया जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा को जानकारी दी उन्होंने तत्काल पहुंच कर अपने तरफ से मृतक के भाभी को अंतिम क्रियाक्रम के लिए 5000 रुपए नगद दिया,साथ ही श्रद्धांजली अर्पित भी किया । श्री सिन्हा हमेशा चाहे अस्पताल में दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों के सहायता हो या किसी जरूरत मंद व्यक्तियों को आर्थिक मदद भी करते है,छुरिया हॉस्पिटल से अन्य जगह रिफर के लिए एंबुलेंस नही होने की स्थिति में वे मरीजों के परिजनों का भी आर्थिक सहयोग करते है, दुर्घटना में मृत्यु हो या अन्य वजह से उनकी पोस्टमार्टम में लगने वाली सामग्रियां भी उपलब्ध कराते है भी है तथा परिजन के साथ रहते है । छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र वासियों के एक फोन चाहे रात हो या दिन हो वे तत्काल हॉस्पिटल पहुंच जाते है, नही रहने पर अपने साथियों को मदद के लिए भेज देते है, उनकी मानव सेवा,मिशाल बन गई है,ये मृतक वही प्रभु राम है,जिनकी पूर्व में मृत्यु हो जाने की राजनीति घटना क्रम ने सियासी बवाल मचा दिया था ।
