छुरिया में “कृषक उन्नति योजना” का भव्य आयोजन, छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों को होली से पहले 10 हजार करोड़ से अधिक की सौगात


जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया। किसान हितैषी सुशासन के संकल्प को साकार करते हुए सामुदायिक भवन छुरिया में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव उपस्थित रहीं। साथ ही इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा, जिला पंचायत सभापति गोपाल भुआर्य, जिला पंचायत सभापति श्रीमती बिरम मंडावी, जिला भाजपा पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव,भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, सांसद मीडिया प्रभारी राधेश्याम शर्मा, जिला किसान मोर्चा महामंत्री घासी साहू, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष राजेश्वर धुर्वे, जनपद पंचायत सभापति कृषि विभाग श्रीमती उत्तरा निषाद भी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और खेती को लाभकारी बनाने के लिए लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। इसी क्रम में होली पर्व से पहले प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। यह सहायता राशि किसानों को आवश्यक आदान सामग्री उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि किसान समृद्ध होगा तभी प्रदेश और देश का समग्र विकास संभव है। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और अन्नदाताओं के सम्मान, सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। साथ ही अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में सतत कार्य कर रही है। कृषि उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी किसानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए किसान हित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया गया।

साथ ही सम्मेलन जनपद पंचायत छुरिया सदस्य भानबाई मंडावी, राधिका चंन्द्रंवशी,उभयराम मंडावी,सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष श्रीमती विमला सिन्हा, शिवा मिश्रा, रामकुमार मंडावी धन्ना यादव, गजेन्द्र पाल,नकुल नेताम, खेमलाल साहू, सहित साहयक संचालन कृषि अधिकारी श्रीमती सेहया कोचरे, जनपद पंचायत सीईओ श्री होरी लाल साहू, तहसीलदार श्रीमती आंकाक्षा साहू, वरिष्ठ कृषि अधिकारी जी.पी.साहरे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान साथी उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *