रायपुर में लावारिस शव का ससम्मान अंतिम संस्कार, परिजनों के आने पर पुनः कराए गए अंतिम दर्शन

रायपुर(Raipur) हाल ही में समाचार माध्यमों में प्रकाशित हुआ था कि मेकाहारा हॉस्पिटल में कई लावारिस शव अंतिम संस्कार की प्रतीक्षा में रखे हुए हैं। शहर में स्थान के अभाव के कारण उनका अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा था। इस संवेदनशील विषय को संज्ञान में लेते हुए कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने प्रशासन से अनुरोध किया कि लावारिस शवों को संस्था को सौंपा जाए, ताकि उनका ससम्मान अंतिम संस्कार किया जा सके।इसी क्रम में थाना खम्हारडीह क्षेत्र से एक अज्ञात शव फाउंडेशन को सौंपा गया।

लगभग 40 वर्षीय मृतक का शव कई दिनों से अस्पताल के मुर्दाघर में रखा हुआ था। तहसील प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग से सरजू बांधा श्मशान घाट, टिकरापारा, रायपुर में फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव, सचिव गोवर्धन झंवर, उपाध्यक्ष रतन जैन, कोषाध्यक्ष संजय चंद्राकर, सलाहकार आभा बघेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही थाना खम्हारडीह के प्रधान आरक्षक ध्रुव, आरक्षक मुकेश कुमार वर्मा, छोटू धनगर एवं अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पंडित राजेश पांडे द्वारा मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।अंतिम संस्कार के लगभग एक घंटे पश्चात मृतक के परिजन सामने आए और उन्होंने अंतिम दर्शन की इच्छा व्यक्त की।

एसडीएम के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार सौरभ कश्यप की निगरानी में, संबंधित थाना पुलिस एवं फाउंडेशन पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुनः कब्र खुदवाई गई। परिजनों को अंतिम दर्शन कराए गए तथा धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पुनः अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण की गई। मृतक बेदू बंजारे ग्राम सड्डू, रायपुर निवासी निकाला।कृष्ण मित्र फाउंडेशन ने कहा है कि भविष्य में भी रायपुर जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में यदि कोई अज्ञात शव प्रशासन द्वारा संस्था को सौंपा जाता है, तो उसका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाता रहेगा।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *