ग्राम भेजराटोला में जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने किया 35 लाख रुपए का भूमिपूजन,लोकार्पण


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्रामपंचायत गोपालपुर के आश्रित ग्राम भेजराटोला में आंगनबाड़ी भवन, महिला भवन,सीसी सड़क निर्माण, अहाता निर्माण,कलामंच सहित सभी निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण के अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया व अध्यक्षता श्रीमती बीरम मंडावी सदस्य जिला पंचायत, मदन नेताम अध्यक्ष ओडारबांध महासभा, कलीराम चंद्रवंशी अध्यक्ष कंवर समाज परिक्षेत्र छुरिया,श्रीमती राधिका चंद्रवंशी, उभेराम मंडावी,भान बाई मंडावी,रोशनी कोर्राम सरपंच मौजूद रहे । उपस्थित सभी अतिथियों का ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि आज ग्राम पंचायत गोपालपुर में विकास की गंगा बह रही है,आज हम सभी यहाँ अपने क्षेत्र में हो रहे विकास एवं निर्माण कार्यों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हमारा जनपद पंचायत क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है, किसी भी समाज, गाँव या शहर का विकास उसकी सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों, पानी, बिजली, भवनों और संचार सुविधाओं से जुड़ा होता है। जब ये सुविधाएँ मजबूत होती हैं, तब जीवन सरल, सुरक्षित और सुखद बनता है। आज हमारे क्षेत्र में नई सीसी सड़कें बन रही हैं,नालियों का निर्माण हो रहा है,
स्कूलों और आंगनबाड़ियों का विस्तार किया जा रहा है,स्वास्थ्य केंद्रों को सशक्त बनाया जा रहा है,और पेयजल तथा बिजली की व्यवस्था को बेहतर करने प्रयास भी किया जा रहा है। ये सभी निर्माण और विकास कार्य हमारे उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। विकास केवल इमारतों और सड़कों से नहीं होता, बल्कि सोच और सहयोग से भी होता है। जब सरकार, प्रशासन, जनप्रतिनिधि और जनता मिलकर काम करते हैं, तब सच्चा विकास संभव होता है। लेकिन साथियों,विकास के साथ हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। कार्यक्रम को उपस्थित सभी अतिथियों ने भी किया संबोधित किया,निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिलाने के जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। इस अवसर पर शत्रुहन चंद्रवंशी,महावीर टेकाम,जीवन खाड़े,जितेंद्र कुमार ग्राम पटेल,भुवन लाल,हेमसिंह चंद्रवंशी,शंकर यादव,केजाऊ राम कोर्राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासीगण मौजूद रहे ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *