भेष बाई साहू को महिला मोर्चा जिला महामंत्री बनने पर भाजपा छुरिया मंडल ने दी बधाई


(जसीम कूरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बागद्वार निवासी भेषबाई साहू को जिला महिला मोर्चा के महामंत्री बनाए जाने पर स्थानीय सर्किट हाउस छुरिया में भाजपा मंडल छुरिया कि ओर से बधाई दी गई । इस अवसर पर मुख्यरूप रूप से चंद्रिका प्रसाद डडसेना पूर्व उपाध्यक्ष जिला भाजपा,संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, कामता प्रसाद साहू अध्यक्ष मंडल भाजपा छुरिया मौजूद रहे । प्रेस को जानकारी देते हुए श्री डडसेना ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने महिला मोर्चा जिला महामंत्री के रूप में भेषबाई साहू को सेवा करने का अवसर दिया। यह पद उनके लिए सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और संकल्प है। नारी शक्ति आज सिर्फ घर की चौखट तक सीमित नहीं है। आज की नारी समाज, संगठन और राष्ट्र निर्माण में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिला मोर्चा का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि हर महिला को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है। जनपद अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि हर बहन तक संगठन की विचारधारा पहुँचाना और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देने मे इनका बढ़ा योगदान रहेगा । और समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ उठाने के लिए सक्षम महिला नेत्री है, आज जरूरत है कि हम घर-घर संपर्क,महिला संवाद,और संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान भी देंगे । उन्होंने आगे कहा कि हर बहन को यह महसूस कराना होगा कि वह अकेली नहीं है,पूरा संगठन उसके साथ खड़ा है। इतिहास गवाह है जब-जब नारी जागी है,तब-तब समाज बदला है। और जब संगठन की नारी आगे बढ़ती है,तो परिवर्तन निश्चित होता है। मंडल अध्यक्ष ने भी अपनी बात रखी और कहा कि श्रीमती साहू महिला मोर्चा को जिले की सबसे मजबूत शक्ति बनाएँगे,और सेवा, समर्पण व संघर्ष के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। इस अवसर पर राजेश्वर ध्रुवे प्राधिकृत अधिकारी छुरिया, नैनसिंह पटेल उपाध्यक्ष,सीता वैष्णव मौजूद रहे ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *