महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

रायपुर(Raipur) रायपुर स्थानीय गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय रायपुर में दिनांक 29 जनवरी 2026 से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार की शुरुआत होने जा रही है इस सेमिनार में देश भर के ख्याति नाम विषय विशेषज्ञ और शिक्षक कुलपति की उपस्थिति रहेगी वहीं आयोजन में 155 से अधिक रिसर्च स्कॉलर नाम शोध पत्र पंजीकृत हुए हैं जो दोनों दिन टेक्निकल सेशन में पढ़े जाएंगे इस राष्ट्रीय सेमिनार के संदर्भ में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने बताया कि सेमिनार में विषय आर्थिक उन्नति एवं सतत विकास हेतु प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग रखा गया है उन्होंने कहा पहले दिन 29 जनवरी 2026 को दो तकनीकी सत्र होंगे जिसमें प्रोफेसर आशीष कुमार श्रीवास्तव चेयर पर्सन होंगे वही विशेष अतिथि के तौर पर पुष्कर नाथ की उपस्थिति रहेगी प्रोफेसर एच एस होता तथा डॉक्टर मधुलिका अग्रवाल रिसोर्स पर्सन की उपस्थिति रहेगी इसी तरह प्रथम दिन द्वितीय सत्र में चेयरपर्सन प्रोफेसर रविंद्र कुमार स्पेशल गेस्ट डॉ पुष्कर नाथ होंगे रिसोर्स पर्सन में प्रोफेसर तपेश चंद्र गुप्ता एवं डॉक्टर संगीता विशेष उपस्थिति रहेगी।

सेमिनार के दूसरे दिन 30 जनवरी को प्रथम तकनीकी सत्र में प्रोफेसर गोपाल कृष्ण देशमुख चेयरपर्सन होंगे जबकि विशेष अतिथि डॉ पुष्कर नाथ होंगे आयोजन में रिसोर्स पर्सन प्रोफेसर उषा किरण अग्रवाल और डॉक्टर अनिल तिवारी की उपस्थिति होगी द्वितीय टेक्निकल सेशन में चेयरपर्सन प्रोफेसर विनोद कुमार पटले एवं विशेष अतिथि डॉ पुष्कर नाथ की रहेगी आयोजन में रिसोर्स पर्सन डॉ अमित दुबे एवं डॉ मनीषा पांडे उपस्थित रहेगी आयोजन की संपूर्ण तैयारी कर ली गई है और सभी वॉलिंटियर्स को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *