रायपुर साहित्य महोत्सव में ‘मन के मनके’ काव्य संग्रह का भव्य विमोचन

रायपुर(Raipur) साहित्य महोत्सव के गरिमामय मंच पर आज कवियत्री कल्याणी तिवारी ‘कोकि’ के काव्य संग्रह ‘मन के मनके’ का विधिवत विमोचन संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार, लेखक व अभिनेता सच्चिदानंद जोशी, प्रख्यात निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया।‘मन के मनके’ एक संवेदनशील काव्य संग्रह है, जिसमें कवियत्री कल्याणी तिवारी ‘कोकि’ ने मन के सूक्ष्म भावों, अनुभूतियों, जीवन के संघर्ष, संवेदना और आत्मसंवाद को सशक्त शब्दों में अभिव्यक्त किया है।

संग्रह की कविताएँ पाठकों को आत्मचिंतन और भावनात्मक जुड़ाव की ओर ले जाती हैं।विमोचन अवसर पर अतिथियों ने कृति की सराहना करते हुए कहा कि यह संग्रह समकालीन हिंदी कविता को नई संवेदनात्मक दृष्टि प्रदान करता है तथा पाठकों के मन से सीधा संवाद स्थापित करता है। यह काव्य संग्रह यदा-कदा पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित किया गया है। साहित्य प्रेमियों और पाठकों के बीच इस पुस्तक को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।कार्यक्रम में साहित्य जगत के अनेक गणमान्य व्यक्ति, लेखक, कवि और पाठक उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *