ग्राम घोघरे में भव्य रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता 26 को

(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया:ग्राम घोघरे में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कर्मभूमि पर स्व. बिशेसर प्रसाद यादव एवं स्व. विद्या प्रसाद यादव के पावन धरा पर भारत के शहिदों को एक शाम श्रद्धांजलि नमन करते हुऐ छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से छोटे-बड़े नन्हे-मुन्हें कलाकारो द्वारा भव्य रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया है।

आयोजन में प्रतिभागियों को तीन भागों में क्रमशः सामूहिक डांस, युगल डांस और एकल डांस में बाटा गया है।सभी वर्गों के लिए प्रथम ,दिव्तीय , तृतीय ईनाम रखा गया है।
सामूहिक डांस के लिए प्रवेश शुल्क 301,युगल डांस के लिए 201,और एकल डांस के लिए 101 का प्रवेश शुल्क रखा गया है।सामूहिक डांस के लिए प्रथम पुरस्कार 6001,द्वितीय पुरस्कार 4001,तृतीय पुरस्कार 2001,युगल डांस के लिए प्रथम पुरस्कार 5001,द्वितीय पुरस्कार 3001,तृतीय पुरस्कार 1501,और एकल डांस के लिए प्रथम पुरस्कार 3001,द्वितीय पुरस्कार 2001,तृतीय पुरस्कार 1001 रखा गया है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *