(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम पिनकापार के हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव सम्मेलन में मुख्यातिथि संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्षता अजय पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती रेखा गंधर्व जनपद सदस्य,अशोक मरकाम महामंत्री मंडल भाजपा छुरिया,दरबार यादव अध्यक्ष जनभागीदारी समिति ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि आज हम सब यहाँ अपनी शाला के वार्षिक उत्सव के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन केवल मनोरंजन का नहीं, बल्कि पूरे वर्ष के परिश्रम, उपलब्धियों और संस्कारों का उत्सव है। यह वह मंच है जहाँ हमारी प्रतिभाएँ निखरकर सामने आती हैं और आत्मविश्वास को नई उड़ान मिलती है। हमारी शाला शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और संस्कृति का भी पाठ पढ़ाती है। यहाँ हमें किताबी ज्ञान के साथ जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। वार्षिक उत्सव के माध्यम से नृत्य, संगीत, नाटक,भाषण और खेल जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाएँगे, अपने देश और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनेंगे और अपनी शाला का नाम रोशन करेंगे। श्री पटेल ने अपने उदबोधन मे कहा कि आज का यह सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी समृद्ध परंपरा, कला और संस्कारों का जीवंत प्रदर्शन है। संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है, और इन कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपनी लोककला, संगीत, नृत्य, नाटक और भाषाई विविधता को सहेजते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। इससे न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और रचनात्मकता का भी विकास होता है। यह हमें एक-दूसरे की संस्कृति का सम्मान करना और एकता में विविधता का भाव सिखाता है।
आज प्रस्तुत होने वाले कार्यक्रम हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम हैं। इसके लिए मैं सभी कलाकारों, शिक्षकों और आयोजकों को हार्दिक बधाई हूं। उक्त कार्यक्रम को अशोक मरकाम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंशा राम कंवर,प्रिंसिपल बघेल,नाथू राम मंडावी,पाल मैडम,देवांगन मैडम,गीता लाल यादव, वेद यादव सहित बड़ी संख्या में पालक और ग्रामीणजन जन उपस्थित रहे ।
