रायपुर प्रेस क्लब चुनाव की तारीख घोषित, 13 जनवरी को होगा मतदान

रायपुर(Raipur)02 दिसंबर : Raipur Press Club Election को लेकर प्रशासन की ओर से आज आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। घोषित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव 13 जनवरी को संपन्न कराए जाएंगे। नामांकन सहित सभी चुनावी औपचारिकताएं कलेक्टरेट परिसर में पूरी की जाएंगी।

प्रेस क्लब चुनाव के तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव (दो पद) एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है—

नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति एवं जमा:

📅 06 जनवरी से 08 जनवरी तक

⏰ प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

📍स्थान: कलेक्टरेट परिसर, कक्ष क्रमांक क-09, रायपुर

नाम निर्देशन पत्रों की जांच (संवीक्षा) एवं वैध नामांकन सूची का प्रकाशन:

📅 09 जनवरी

⏰ प्रातः 11 बजे

📍 कक्ष क-09, कलेक्टरेट परिसर

नाम निर्देशन पत्रों की वापसी:

📅 10 जनवरी

⏰ प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

📍 कलेक्टरेट परिसर

अंतिम अभ्यर्थी सूची का प्रकाशन:

📅 10 जनवरी

⏰ दोपहर 3 बजे के बाद

📍 कक्ष क-09, कलेक्टरेट परिसर

मतदान एवं मतगणना—

मतदान:

📅 13 जनवरी

⏰ प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक

📍 स्थान: प्रेस क्लब रायपुर

मतगणना:

➡️ मतदान समाप्ति के तुरंत बाद, उसी दिन प्रेस क्लब परिसर में

शुल्क विवरण

  • मतदाता सूची शुल्क: ₹300
  • अध्यक्ष पद हेतु नाम निर्देशन शुल्क: ₹5000
  • अन्य पदों हेतु नाम निर्देशन शुल्क: ₹2000

नाम निर्देशन पत्र कलेक्टरेट परिसर रायपुर के कक्ष क्रमांक क-09 से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा के साथ ही पत्रकारों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *