अटल जी ने राष्ट्रप्रथम,सेवा, सदभाव और सुशासन पर दिया जोर : जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा


(जसीम कूरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई,सभी कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत छुरिया में स्टेडियम के समीप अटल जी की नवीन प्रतिमा पर पूजा अर्चना माल्यार्पण ,
पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया । उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने अटल बिहारी बाजपेई अमर रहे जयघोष करते रहे । इस अवसर पर मुख्यरूप रूप से संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,सुरेंदर सिंह भाटिया पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया,कांता प्रसाद साहू ,अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया,शेखर भरतद्वाज,अशोक मरकाम ,अमीर खान मुख्यरूप से मौजूद रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि
आज हम सभी भारत के महान सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी, ओजस्वी वक्ता, संवेदनशील कवि और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन केवल एक व्यक्ति का जन्मदिन नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, सुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को स्मरण करने का अवसर है। अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा। वे ऐसे नेता थे जिन्होंने राजनीति में रहते हुए भी मानवीय मूल्यों और नैतिकता को सर्वोपरि रखा। विरोधियों से असहमति रखते हुए भी वे संवाद और सहमति की भाषा में विश्वास करते थे। वही
श्री भाटिया ने प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने देश को अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ दीं। पोखरण परमाणु परीक्षण ने भारत को विश्व पटल पर सशक्त बनाया, वहीं स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना ने देश की सड़कों और विकास को नई दिशा दी। लाहौर बस यात्रा उनके शांति-प्रिय और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक रही। श्री कांता प्रसाद साहू ने कहा कि अटल जी केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील कवि भी थे। उनकी पंक्तियाँ आज भी युवाओं को प्रेरणा देती हैं । “हार नहीं मानूँगा,
रार नहीं ठानूँगा।”आज उनकी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाती है, जो हमें ईमानदारी, पारदर्शिता और जनकल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अटल जी के आदर्शों राष्ट्रप्रथम, सेवा, सद्भाव और सुशासन को अपने जीवन में अपनाएँगे। इस अवसर पर धन्ना यादव,नकुल नेताम,नैनसिंह पटेल,आनंद वेलेकर,सोहन साहू,टीकम साहू,टीकम पांडे,श्रीमती भान बाई मंडावी,राजकुमार सिन्हा,कुंदन बडोले,पद्मभूषण साहू,मायाराम साहू,श्यामसुंदर साहू,शानू यादव,खिलेंद्र साहू,मनोज साहू,प्रह्लाद मंडावी, भूखन धनकर,अशोक सेन, कनस राम पटेल,देवानंद सहारे, लेख राम निर्मालकर,यशवंत पवार,उभय तारम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *