(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
/छुरिया: अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित “सप्त शक्ति संगम” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 20 दिसंबर 2025,को सरस्वती शिशु मंदिर मोहनपुर चांरभाटा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मातृशक्ति समाज की मूल धुरी है और सप्त शक्तियों के माध्यम से नारी का स्वरूप शक्ति, संस्कार और सेवा का प्रतीक बनकर उभरता है। उन्होंने विद्या भारती द्वारा मातृशक्ति को संगठित कर समाज निर्माण में दिए जा रहे योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान नारी सशक्तिकरण, संस्कार निर्माण एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण से जुड़े विषयों पर सारगर्भित विचार रखे गए। सप्त शक्तियों के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर श्रीमती बृंदा वर्मा जी अध्यक्ष जिला ग्राम भारती, श्रीमती अनीता अहिवार संरपंच चारभाटा, श्रीमती निर्मला देवांगन, श्रीमती साधना सिन्हा, श्री गिरवर साहू मंडल अध्यक्ष, श्रीमती बरखा अग्रवाल, कविता सिन्हा,कामनी सिन्हा,भावना, पिंकी समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति, आचार्यगण, शिक्षिकाएं एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी मातृ शक्तियों का सादर वंदन एवं अभिनंदन किया गया।
आयोजक: सरस्वती शिशु मंदिर, चारभाठा
आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि, अतिथिगण एवं समस्त सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
