कांग्रेसी करेंगे भाजपा कार्यालय का घेराव


छूरिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश अनुसार राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेसी राजनांदगांव स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का घेराव आज दिनांक 19/12/2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे करेंगे। ज्ञात होकि नेशनल हेराल्‍ड मामले में दिल्ली अदालत ने ईडी की एफआईआर को खारिज कर दिया गया। न्‍यायालय के इस फैसले से साबित हो चुका है कि श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का इस्‍तेमाल कर उन्‍हें फंसाने का षड़यंत्र रचा जा रहा था। 56-56 घंटे इन्हें पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय में बिठाया जाता रहा परेशान किया जाता रहा। कांग्रेस हमेशा से ही भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के ऊपर शासकीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप हमेशा से ही लगाते आ रही है। इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश पर राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष विपिन यादव एवं शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार राजनांदगांव जिले के सभी कांग्रेसी नेताओ, पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे घेराव कार्यक्रम में सम्मिलित होवे। उक्त जानकारी राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राहुल तिवारी ने दी है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *