गैंदाटोला क्षेत्र की जनहित की समस्याओं को लेकर जनसंघर्ष समिति ने मुलाकात की मुख्यमंत्री साय से


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया। छुरिया विकासखण्ड़ के समीपस्थ ग्राम गैंदाटोला में वर्षों से लंबित जनकल्याणकारी विकास एवं निर्माण संबंधी मांगों को लेकर एक सराहनीय और ऐतिहासिक पहल जनसंघर्ष समिति ने की । इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनसेवक एकजुट होकर राजधानी रायपुर स्थित नवीन विधानसभा भवन पहुँचे और छत्तीसगढ़ शासन के शीर्ष जनप्रतिनिधियों एवं मंत्रियों से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया।
जहां पर सड़क, प्रशासनिक व्यवस्था, शिक्षा, राजस्व एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी मांगों को विस्तारपूर्वक रखा गया। जिसे माननीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने, आगामी बजट में शामिल कर विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल ने विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक, राजनांदगांव, टंकराम वर्मा मंत्री, राजस्व एवं उच्च शिक्षा विभाग, गजेंद्र यादव प्रभारी मंत्री, राजनांदगांव जिला से सौजन्य भेंट की जहां पर प्रतिनिधिमंडल को विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर भी प्राप्त हुआ, जिसे सभी सदस्यों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का प्रेरणादायक अनुभव बताया।

इस जनहितकारी पहल के लिये क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुये जिसमें प्रमुख रूप से माननीय भोलाराम साहू विधायक, खुज्जी, एम.डी. ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा, श्रीमती गीता घासी साहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, डॉ. प्रकाश शर्मा अध्यक्ष, जनसंघर्ष समिति, गैंदाटोला, आत्माराम चंद्रवंशी, मनीष त्रिपाठी भाजपा नेता, पप्पू शर्मा उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल गैंदाटोला, विष्णु साहू जनपद प्रतिनिधि, महेश गुप्ता ग्राम पटेल, खलील अहमद कुरेशी पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, कमल नारायण गुप्ता सरपंच प्रतिनिधि, ललित साहू अध्यक्ष, व्यापारी संघ, नरेंद्र मानिकपुरी सचिव जनसंघर्ष समिति, राजील कुरैशी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, गैंदाटोला, उमेश कंवर मेटेपार सरपंच प्रतिनिधि, एल.डी. देवांगन सदस्य, जनसंघर्ष समिति सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में जनसंघर्ष समिति, गैंदाटोला परिक्षेत्र की ओर से इस सकारात्मक एवं जनहितकारी पहल के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार एवं साधुवाद ज्ञापित किया गया। यह पहल निश्चित ही क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत, अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक कदम है जो किसी भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित की एक ऐतिहासिक पहल है जिससे क्षेत्र की जनता में समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत, अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक कदम मान रही है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *