हार से सीख और जीत का सम्मान : संजय सिन्हा


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम केशोटोला में आदर्श इलेवन क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में छः दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था । कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया व अध्यक्षता श्रीमती भानबाई ईश्वर मंडलोई तथा विशेष अतिथि के आसंदी पर श्रीमती अंजु धनकर सरपंच , खिलेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष गैंदाटोला,राजेश्वर ध्रुवे,नैनसिह पटेल उपस्थित रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा कहा कि क्रिकेट खेल से अनुशासन, टीमवर्क और फिटनेस बनता है । आज देश का गौरव और युवाओं की प्रेरणा भारतीय खिलाड़ियों का संघर्ष और सफलता से देश नाम हो रहा है रोशन,हार से सीख और जीत का सम्मान होता है। खेल को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए,साथ ही खेल भावना और ईमानदारी से खेलने वाले खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी । उन्होंने क्रिकेट को केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और टीम भावना का जीवंत उदाहरण बताया है। यह हमें सिखाता है कि जीत तभी संभव है, जब पूरी टीम एकजुट होकर प्रयास करे। आज भारत में क्रिकेट युवाओं की पहली पसंद है। हमारे खिलाड़ी कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और खेल भावना से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। क्रिकेट हमें हार से सीखने और जीत को विनम्रता से स्वीकार करने की प्रेरणा देता है। मैं सभी खिलाड़ियों से कहना चाहूँगा कि खेल को खेल भावना से खेलें, नियमों का सम्मान करें और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रेरित करें। विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी है । कार्यक्रम को खिलेश्वर साहू,अंजु धनकर ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर टीकम साहू, भूखन धनकर,शंकर मंडावी,भोला नेताम,भान दास साहू, दिनू पुरामे,अजय कलारी,शिव राम,मनोज हिड़में सहित बड़ी संख्या में दर्शक और खिलाड़ी गण मौजूद रहे ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *