सुशासन देने जनकल्याणकारी योजनाओं में भी सरकार फिसड्डी

रायपुर(Raipur)13 दिसंबर 2025: साय सरकार ने अपने 2 साल के कार्यकाल में जनता का भरोसा खो दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार के खिलाफ चौतरफा आक्रोश है। मोदी की गारंटी के नाम पर जनता का मत हासिल किया। 2 साल में एक भी मोदी की गारंटी पूरा नहीं किया। सरकार से प्रदेश का हर वर्ग नाराज है। किसान नाराज है, युवा नाराज है, सरकारी भर्तियां बंद है, जो भर्तियां हुई है उसमें भ्रष्टाचार किया गया। फारेस्ट आरक्षक भर्ती, पुलिस आरक्षक भर्ती, आरआई भर्ती सभी जगह आरक्षक भ्रष्टाचार हो रहा। आदिवासियों, किसानों की जमीने जबरिया उद्योगों और खदानों के लिये अधिग्रहित की जा रही है। विरोध करने पर लाठियां चलाई जा रही है, महिलाएं निराश है, महतारी वंदन के नाम पर उनसे धोखा दिया गया। प्रदेश में 1.25 लाख से अधिक विवाहित महिलाएं है, महतारी वंदन की राशि 67 लाख महिलाओं को दे रहे है।

कर्मचारी नाराज है, सरकार ने उनको भी धोखा दिया। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा पूरा नहीं किया। बिजली के दाम बढ़ाने, भूमि के गाइडलाइन के रेट बढ़ाने 5 डिसमिल से कम जमीनों की रजिस्ट्री बंद करने से जनता नाराज है। कोई ऐसा वर्ग नहीं जो सरकार के 2 साल के कार्यकाल से खुश हो।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के 2 साल में छत्तीसगढ़ की जनता को निराश किया है। साय सरकार की उपलब्धि के नाम पर पिछली सरकार की योजनायें बंद करना मात्र है। साय सरकार ने जनता के हित में चलाई जाने वाली योजनओं को दुर्भावनापूर्ण बंद किया। 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दिया, राजीव मितान योजना, गोधन न्याय योजना, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना, बेरोजगारी भत्ता, रीपा, मुख्यमंत्री कर्ज माफी, सिंचाई कर माफी, महिला समूहों की ऋण माफी, सीएम आदिवासी परब सम्मान निधि, सीएम छत्तीसगढ़ी परब सम्मान निधि, कोदो, कुटकी, रागी खरीदी, नरवा-गरवा-घुरवा बारी, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, मुख्यमंत्री महतारी दुलार, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन, धरसा विकास, शहरी गरीबों को पट्टा एवं आवास, छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना को बंद किया। यह सरकार दुर्भावना वाली सरकार है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की विष्णुदेव सरकार 2 साल में सुशासन के मामले में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साय सरकार के 2 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर, विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी, कवर्धा में एक व्यक्ति को भीड़ के द्वारा जिंदा जला दिया गया, राजधानी में 6 बार गोली बारी हो गयी।

गौ तस्करी की घटनाएं शुरू हो गयी। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गयी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी। लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। नक्सलवादी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो गयी। नक्सली घटनायें बढ़ गयी, सरकार ने 2 साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया। रोज नक्सली हत्यायें कर रहे, सरकार बयान देने तक सीमित है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *