सामाजिक भवन निर्माण से सभी वर्गो को मिलेगा इसका लाभ : जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा

*कुहीकला में सिन्हा सामाजिक भवन भूमिपूजन संपन्न*
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : जनपद पंचायत छुरिया के महाराष्ट्र सीमा से लगे वनांचल के ग्राम कुहीकला में सिन्हा समाज भवन हेतु भूमिपूजन संपन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्यरूप से संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,श्रीमती बीरम मंडावी सभापति जिला पंचायत,खिलेश्वर साहू अध्यक्ष मंडल भाजपा गैंदाटोला,डोमेन पटेल,रामकुमार मंडावी, नैनसिंह पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे । सभा को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने अपने संक्षिप्त उदबोधन मे खा कि सामुदायिक भवन किसी समाज ,गांव या शहर की महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा है। यह स्थान सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जाता है। यहाँ शादी-ब्याह, बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर जैसी गतिविधियाँ आसानी से आयोजित हो जाती हैं। इससे लोगों को महंगे निजी हॉल की जरूरत नहीं पड़ती। सामुदायिक भवन ग्रामीणों के बीच आपसी सहयोग और एकता बढ़ाने का केंद्र बनता है। पंचायत की बैठकों और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में भी यह बहुत उपयोगी है। आपदा की स्थिति में यह सुरक्षित आश्रय का काम करता है। साथ ही इसे किराये पर देने से पंचायत को आय भी प्राप्त होती है। इस प्रकार सामुदायिक भवन समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उक्त कार्यक्रम को श्रीमती बीरम बाई मंडावी, खिलेश्वर साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर टीकम साहू,सुनील मंडावी सरपंच,स्वाति मंडावी सरपंच टीपनगढ़,राजाराम साहू, दुल्लू साहू,चमार राय साहू,टीकम सिन्हा,सोना कौशिक सहित समाजिकबंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे,कार्यक्रम का सफल संचालन हरिराम सिन्हा सचिव ने किया ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *