(जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट)
दिनांक 28.11.2025 को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक शांडिल्य द्वारा थाना छुरिया पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाने में रखे विभिन्न अभिलेख, जब्तीमाल रजिस्टर एवं मालखाना कक्ष, थाना परिसर की साफ-सफाई, जवानों की वेशभूषा, सशस्त्रागार और रिकॉर्ड रूम का विस्तृत अवलोकन किया गया जिसमें न्यायालय के लंबित जब्ती माल का शीघ्र निराकरण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। थाना छुरिया का निरीक्षण पर थाना की साफ सफाई व रिकॉर्ड दुरुस्त पाए जाने पर थाना स्टाफ को नगद राशि से पुरस्कृत करने हेतु प्रतिवेदन भेजने निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक रमेश पटेल सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहे।
