सेल्समैन हड़ताल मे महिना निकल रहा कौन लेगा इसकी सुध
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया l नगरी निकाय व अन्य ग्राम पंचायतों मे महिने के पहले सप्ताह से राशन वितरण होना शुरु हो जाता हैं लेकिन छुरिया नगर पंचायत के सेल्समेन हड़ताल पर चावल वितरण कौन करेगा समाचार पत्रों में इस बात की खबर छपने के बाद कुछ दिन तक राशन वितरण सुचारू रूप से किया गया जाता है उसके बाद फिर वही ढर्रा देखने को मिल रहा है ।महीने का ऐसा कोई दिन नहीं है जो समय मे वितरण चालू हुआ हो, हमेशा सेल्समैन अपने मन मर्जी से राशन का वितरण शुरु करता है, जिससे भीड़ बड़ जाता हैं, कड़ी धूप में भरी दोपहरी में लोगों को लाइन में लगवा कर मशीन खराब हो गया है । बहाना बताकर राशन वितरण बंद कर दिया जाता हैं ।शासन के मंसा को ठेस पहुंचा कर अपने हिसाब से खाद्यान्न का वितरण करता है । सेल्समैन के कारण कार्डधारियों में आए दिन तू तू मै मय होता हैं , कई बार राशन के कारण तना तनी व मारपीट की स्थति बन जाता हैं। छुरिया में लगभग 1200 से 1300 कार्ड धारी है और बताया जाता है सेल्समेन छुरिया का वितरण प्रणाली का दुकान संभलता है इसके अलावा धान खरीदी केंद्रों पर भी उसकी उपस्थिति रहती है। जिसके कारण भी यह सब स्थिति निर्मित होती है छुरिया नगर पंचायत को चाहिए कि यहां दो दुकान खाद वितरण का करना चाहिए ।जिससे सुचारू रूप से एवम् निर्विवाद खद्यान वितरण हो सके। वहीं समय में राशन दुकान नहीं खुलता, यह भी बहुत बड़ी वजह है कई बार गरीब परिवार को समय में राशन नहीं मिलने से किराना दुकान में महंगी दाम में चावल खरीदकर अपने बच्चों का पेट भरना पड़ता है । समय और व्यवस्था में सुधार की अत्यंत जरूरत है। यहां के जनप्रतिनिधि जनहित के मुद्दों पर ध्यानाकर्षण करे क्योंकि आज दिनांक तक खाद्यान्न दुकान नहीं खुला है अगर हड़ताल निरंतर जारी रहा तो महीने के राशन के भरोसे जीवन यापन करने वाले लोगों का हाल क्या होगा ना कोई वैकल्पिक व्यवस्था
आखिरकार नवंबर माह का राशन कब वितरण होगा ये देखनें वालीं बात है
