“90% स्ट्राइक रेट पर कांग्रेस का हमला: ‘जमीनी हकीकत के विपरीत नतीजे’”

रायपुर(Raipyr)14 नवंबर 2025: बिहार के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह नतीजे चुनाव आयोग और भाजपा के गठबंधन की साजा मेहनत है। आदर्श आचार संहिता के बीच महिलाओं के खाते में 10 हजार रू. डालकर चुनाव को प्रभावित किया गया, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा। हजारों की संख्या में स्पेशल ट्रेन चला कर दूसरे राज्यों से मतदाता ढोकर लाये गये। दूसरे राज्यों से जो मतदाता लाये गये उनको बकायदा भाजपा का गमछा पहनाकर लाया गया, चुनाव आयोग आंखे मूंदे रहा। बिहार के रिज़ल्ट जमीनी हकीकत के विपरीत है, 90-95 प्रतिशत स्ट्राईक रेट भाजपा का यूं ही नहीं आया। बिहार की जनता के लिए भी यह नतीजे हैरान करने वाले है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि एसआईआर के नाम पर सत्ताधारी दल के राजनैतिक नफे के अनुरूप फ़िल्टर लगाकर 65 लाख मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित किया गया, भाजपा गठबंधन के अनुकूल 21 लाख नए वोटर जोड़ लिए जबकि नाम जोड़ने के आवेदन 16 लाख ही आए थे ऐसा दावा खुद निर्वाचन आयोग का था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सभी पूर्वानुमान और एक्जिट पोल की उम्मीदों से अधिक 90 प्रतिशत से ज्यादा स्ट्राइक रेट भाजपा का आज तक कभी नहीं रहा, स्पष्ट तौर पर यह कमाल ज्ञानेश कुमार की अगुआई में चुनाव आयोग का ही परिश्रम है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *