प्रदेश बन चुका नकली दवाओं का अड्डा,सरकार प्रदेश की जनता के जान के साथ कर रही खिलवाड़

रायपुर(Raipur)13 नवंबर 2025: जब भाजपा की सरकार आती है तब नकली दवाई की सप्लाई होती है और नकली दवाओं का आखिर इतना कारोबार बढ़ कैसे जाता है? प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इसका नतीजा है कि दुर्ग में नसबंदी के ऑपरेशन में दो महिलाओं की मौतें हो गयी तथा बीजापुर में आंख के ऑपरेशन में 9 लोगों की आंख खराब हो गयी। नकली दवाओं के इन्फेक्शन के कारण उनको मेकाहारा में भर्ती करना पड़ा। दंतेवाड़ा में आंखफोड़वा कांड की शुरूआत हुई है, सरकार की मिलीभगत से यह सब हो रहा है। पूरे प्रदेश में नकली दवाई का जखीरा चल रहा है और उसमें पूरी सरकार लिप्त है। यह बड़ा मामला है, सरकार प्रदेश की जनता के जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश नकली दवाओं का अड्डा बन चुका है। सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली दवाओं की गुणवत्ता जांच फेल हो रही है। एक दर्जन से अधिक जिला अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में सप्लाई की गई दवाएं जांच में मानक विहीन पाई गई है। इन दवाओं के प्रयोग के कारण मरीजों की हालत सुधरने के बजाय बिगड़ रही है। सरकार नकली दवाओं की सप्लाई करने वालो पर कार्यवाही करने के बजाय उनको बचाने में लगी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अक्षमता के कारण ही अस्पतालों तक नकली दवा पहुंच रही है। इस सरकार में किसी भी अमानक दवा के उत्पादक या सप्लायर के खिलाफ अब तक कोई एफआईआर नहीं कराया गया है, इससे सत्ता में बैठे लोगों की सहभागिता प्रमाणित होती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश में नकली और अमानक दवाएं धड़ल्ले से बिक रही है। पौने दो साल की भाजपा सरकार में पैरासिटामाल और दर्द निवारक दवाओं तक में फंगल और काले धब्बे पाये गये है। कवर्धा में दस्त की दवा भी अमानक पाई गयी है। सरकारी स्कूलों तक में अमानक दवाएं बांटी गयी है।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूरी सरकार ठेके पर चल रही है, मुनाफाखोरों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है, इसी तरह की दवाओं की खरीददारी के लिए फार्मेसी काउंसिल का रजिस्टर एक अयोग्य स्टोर कीपर को बनाकर रखा गया है, अस्पतालों में दवा के नाम पर ज़हर दिया जा रहा है।

बच्चों को जहरीली कफ सिरप पिलाई गई, क्रीमी की दवा एल्बेंडाजोल भी अमानक निकला जिसे विगत 6 महीना से बच्चों को खिलाया जा रहा था, फफूंद लगे पैरासिटामाल सहित तमाम आवश्यक दवाइयां विगत कई महीनों से मरीजों को दिया गया।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 15 साल के पूर्ववर्ती भाजपा के कुशासन में किस तरह से नसबंदी कांड, अंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, स्पाइन ऑपरेशन महावीर फार्मा जैसे ब्लैक लिस्टेड कंपनी से कमीशन लेकर सप्लाई किया गया, भाजपा की सरकार में एक बार छत्तीसगढ़ में वही दौर फिर से आ गया है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *