(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार भाजपा मंडल छुरिया में मतदाता सूची विषेश गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत,चंद्रिका प्रसाद डढसेना, हिरेंद्र साहू बी एल ए 1 , श्रीमती गीता साहू,किरण वैष्णव,जगजीत सिंह भाटिया,संजय कुमार सिन्हा,सुरेंद्र सिंह भाटिया,कांता प्रसाद साहू मुख्यरूप से उपस्थित रहे । कार्यशाला की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्रा पर अबीर गुलाल लगाकर किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राजपूत ने कहा कि पारदर्शी मतदाता सूची निर्माण करना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है, जिसमें सभी मतदाताओं को अपना परिगणना फार्म भरकर बी एल ओ को जमा करवाना होगा । फार्म जमा नहीं करवाने पर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं आएगा । कार्यक्रम को चंद्रिका डढ़सेना, हिरेंद्र साहू ,गीता साहू, जगजीत सिंह भाटिया,संजय सिन्हा ने भी संबोधित किया । बीरम बाई,शेखर भारतद्वाज,अशोक मरकाम,चुरामन साहू,भुनेश्वर साहू,धन्ना यादव,भूषण नेताम,भान बाई मंडावी,उत्तरा निषाद, पालनी स्वामी नायडू, भेस बाई साहू,नैन सिंह पटेल,शीशपाल साहू,रोहित सिन्हा,प्रकाश साहू,मोनू गुप्ता , शिवा मिश्रा,खिलेंद्र साहू,राजकुमार सिन्हा,सोहन साहू, विवेद यादव,आनंद शुक्ला,लेखराम निर्मलकर,टीकम साहू,मनोज साहू,सलूजा कोमरे, भारती रजक,अमीर खान, टमेश कुंभकार,कौशल कुंभकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
