भाजपा सरकार ने छीना महिलाओं का रोजगार: कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत का आरोप

रायपुर(Raipur)04 नवंबर 2025: भाजपा सरकार महिलाओं को धोखा दे रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में वादा किया था पूरे प्रदेश में महिला समूहों को रेडी टू ईट का काम दिया जाएगा। सरकार में आने के बाद इसको भूल गए। जब विपक्ष और महिलाओं ने मांग किया तब एक साल पहले घोषणा किया कि पहले 6 जिलों में महिलाओं को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में काम देंगे, फिर सभी जिलों में देंगे।

एक साल हो गया सिर्फ रायगढ़ जिले के कुछ प्रोजेक्ट में समूहों को एवं दंतेवाड़ा जिले के कुआंकोंडा ब्लॉक में काम दिया गया, पूरे जिले में नहीं। सभी 6 जिले की महिलाएं आज भी काम के इंतजार में है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जब 6 जिले में साल भर में काम नहीं दे पाए तब पूरे प्रदेश में क्या देंगे? यह सरकार की बदनीयती है। गौठान और रीपा बंद करने के कारण बस्तर में मिलेट्स और वनोपज के वैल्यू एडिशन के काम को बंद करने के कारण भी हजारों महिला स्व सहायता समूहों की लाखों महिलाओं का काम भाजपा सरकार ने छीना है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *