(जसीम कूरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया:- छुरिया विकासखंड के ग्राम जयसिंगटोला में दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित “सोहना बादर” सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव के मुख्य आतिथ्य में हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी, पूर्व जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव तथा जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती हेमिन विष्णु साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का पर्व है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज की एकता और परंपरा के संरक्षण का माध्यम हैं। उन्होंने जयसिंगटोला ग्राम के विकास और सांस्कृतिक उन्नति के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया ।कार्यक्रम अध्यक्ष संजय सिन्हा ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व पर गाँव में सांस्कृतिक आयोजन समाजिक समरसता और सामूहिक आनंद का प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से ग्राम विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी ने कहा कि दीपावली आत्मविश्वास, आशा और सकारात्मकता का पर्व है। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं।व जनपद पंचायत सभापति श्रीमती हेमिन विष्णु साहू ने कहा कि महिलाओं और युवाओं की सहभागिता से हर आयोजन सफल बनता है। दीपावली का यह सामूहिक उत्सव ग्राम की एकजुटता का प्रमाण है।कार्यक्रम के दौरान सोहना बादर के कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और नाट्य मंचन कर समा बाँध दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। दीपों की जगमगाहट और सांस्कृतिक रंगों से पूरा ग्राम आलोकित रहा।अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत एवं आयोजन समिति को अतिथियों ने बधाई दी।
ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और दीपावली की दी, साथ ही इस अवसर पर दूलचंद साहू संरपंच,डोमन पटेल, विरेन्द्र साहू,खिलेन्द साहू, नैन सिंह पटेल, कुंदन बडोले,रामसूरत साहू, दीनदयाल साहू,खेदूराम,माखन, महेंद्र साहू, अशोक साहू, अरूण कुमार,के.के.देखमुख समेत आयोजन समिति के सदस्यगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विष्णु साहू ने किया।
