पूनम विराट” के गीतों से झूम उठे दर्शक सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं का जीवंत दर्शन : संजय सिन्हा


(जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट)
छुरिया : छुरिया विकासखंड के महाराष्ट्र सीमा से सटे ग्राम पंचायत दामाबंजारी के आश्रित ग्राम दुर्रेबंजारी में दीपावली व गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम
” रंग छत्तीसा ” पूनम विराट राजनांदगांव वालों का रखा गया था । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,डोमेंद्र पटेल महामंत्री,नैनसिंह पटेल,सरपंच श्रीमती बीसो बाई मंडावी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि
सांस्कृतिक कार्यक्रम किसी भी समाज, विद्यालय, कॉलेज या राज्य की संस्कृति, परंपरा और कला को प्रदर्शित करने का माध्यम होते हैं। इन कार्यक्रमों की प्रसिद्धि इसलिए है क्योंकि ये लोगों को एकता, आनंद और रचनात्मकता के सूत्र में बाँधते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक, संगीत, और पारंपरिक परिधान जैसे तत्वों को जीवित रखा जाता है । एकता और भाईचारा के साथ विभिन्न धर्मों, भाषाओं और जातियों के लोग मिलकर एक साथ भाग लेते हैं, जिससे सामाजिक एकता और सद्भाव को बढ़ाता है। प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्रदान होता है,इन मंचों से छात्रों और कलाकारों को अपनी कला व प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है। इन कार्यक्रमों में आनंद के साथ-साथ सामाजिक और नैतिक संदेश भी दिए जाते हैं। बड़े स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक उत्सव किसी राज्य या देश की पहचान बन जाते हैं, सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं और समाज में नई ऊर्जा व एकता का संचार करते हैं। इन्हीं कारणों से सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे देश में प्रसिद्ध और प्रिय हैं। मुख्यातिथि श्री सिन्हा ने पूनम विराट का साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर कुंदन बडोले ,बलिहार पटेल,नीलकंठ मंडावी आसपास के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *