&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छूरिया राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने सभी जिलेवासियों को धनतेरस पर्व, दीपावली पर्व, गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।श्रीमती वैष्णव ने कामना की कि दीपावली का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्व को मिलजुलकर, आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ मनाएं तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करें। दीपावली त्योहारों के इस पावन अवसर पर हम सब यह शपथ लें की स्वदेशी को अपनाएं। और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।आज भारत का स्वदेशी हुनर दुनिया के हर कोने में अपनी पहचान बना रहा है।हर उत्पाद, हर कारीगर अब भारत की आत्मा और गर्व का प्रतीक बन चुका है। मैं आप सभी राजनांदगांव जिले वासियों को पुनः दीपावली त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।
