खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में रैली का आयोजन

रायपुर(Raipur)14 अक्टूबर 2025: दिन मंगलवार को प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में खादी ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय द्वारा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी एवं स्वयंसेवकों द्वारा रैली आयोजित की गई जिसमें लगभग 125 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं की रैली कलेक्ट्रेट परिसर, नगर घड़ी चौक, शास्त्री चौक से होते हुए महाविद्यालय परिसर में आई। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक डॉ कुलदीप वर्मा, सहायक निदेशक संदीप शर्मा, सहायक निदेशक अनूप कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक एमपी रावत तथा खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष अजय तिवारी उपस्थित रहे।

खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष अजय तिवारी तथा निदेशक डॉ कुलदीप वर्मा ने छात्राओं को अपने उद्बोधन में स्वदेशी अपनाने तथा खादी को प्रोत्साहित करने हेतु छात्राओं को संकल्पित करवाया। इस अवसर पर एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया,छात्राओं ने कार्यक्रम का बहुत आनंद लिया और स्वयं चरखा चलाकर खुश हुए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ संगीता घई, एनएसएस अधिकारी तेजेश्वरी साहू, संरक्षक डॉ पदमा शर्मा, डॉ गायत्री शर्मा एवं समस्त सहायक प्राध्यापक उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *