&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया:- जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलरगोंदी में दही हांडी क्लब द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने खिलाड़ियों व ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम बेलरगोदीं के खेल मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम में आप सभी ग्राम वासियों की गरिमामयी उपस्थिति है आप सभी को इस आयोजन के लिए मैं बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। श्रीमती वैष्णव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आगे उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति और ग्रामीण प्रतिभा को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। साथ ही इस अवसर जिला भाजपा पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक मिश्रा जनपद पंचायत सदस्य चंद्रिका वर्मा सुमन मरावी, प्रतिमा साहू, सोनम जागेश्वर ,अहिल्याबाई, डॉक्टर अश्वनी कलहरी, धन्नो साहू, लेखराम वर्मा समेत जनप्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने प्रतियोगिता का आनंद लिया।
