“डाक सेवाओं की वैश्विक पहुँच और जनसेवा पर केंद्रित रहेगा राष्ट्रीय डाक सप्ताह”

रायपुर(Raipur) भारतीय डाक विभाग प्रतिवर्ष राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाता है, जिसकी शुरुआत 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थापना की वर्षगांठ पर विश्व डाक दिवस (09 अक्टूबर) से होती है। विश्व डाक दिवस का उददेश्य नागरिकों एवं संस्थानों में डाक की भूमिका के साथ-साथ वैश्विक, सामाजिक और आर्थिक विकास में डाक की भूमिका के बारे में जागरुकता पैदा करना है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के सभी संभागीय कार्यालयों में प्रतिदिन विषयवार कार्यकम आयोजित किये जाऐंगें। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान आयोजित निम्नलिखित कार्यक्रमों में ग्राहकों को डाक विभाग की सभी सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। इस वर्ष विश्व डाक दिवस का विषय है “#POSTFORPEOPLE LOCAL SERVICE. GLOBAL REACH”.

  • 06-10-2025: सोमवार:- टेक्नोलॉजी दिवस
  • 07-10-2025: मंगलवार:- वित्तीय समावेशन दिवस
  • 08-10-2025: बुधवार:- फिलाटेली (डाक टिकट संग्रहण) एवं नागरिक केंद्रित सेवा दिवस
  • 09-10-2025: गुरुवार:- विश्व डाक दिवस
  • 10-10-2025: शुक्रवार:- ग्राहक दिवस

06.10.2025

टेक्नोलॉजी दिवस-दिनांक 06.10.2025 को टेक्नोलॉजी दिवस पर संभागीय कार्यालयों एवं प्रधान डाकघर स्तर पर डाक विभाग में प्रयुक्त टेक्नोलॉजी संबंधी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।टेक्नोलॉजी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल स्तर पर इस विषय संबंधी केन्सेलेशन कैचेट जारी किया गया।

07.10.2025

वित्तीय समावेशन दिवस- दिनांक 07.10.2025 को वित्तीय समावेशन दिवस के अवसर पर उपसंभाग स्तर पर डाक जीवन बीमा/ग्रामीण डाक जीवन बीमा का मेलों एवं डाक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें सुकन्या समृद्धि सहित विभिन्न बचत बीमा योजनाओं की जानकारी दी गयी।

वित्तीय समावेशन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल स्तर पर बचत बैंक पर केन्सेलेशन कैचेट जारी किया गया।

08.10.2025

फिलाटेली (डाक टिकट संग्रहण) एवं नागरिक केंद्रित सेवा दिवस- दिनांक 08.10.2025 को नागरिक केंद्रित सेवा के अंतर्गत प्रत्येक संभाग के उपसंभागों में विद्यार्थियों हेतु दो स्कूलों में आधार कैंप का आयोजन किया गया। फिलाटेली दिवस के अवसर पर स्कूलों में ढाई आखर के संबंध में वर्कशाप का आयोजन किया गया, जिसमें ‘डिजिटल युग में पत्र लेखन के महत्व’ को समझाया गया। ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता जिसका विषय- “Letter to My Role Model” है के बारे में स्कूलों में प्रचार-प्रसार किया गया। फिलाटेली (डाक टिकट संग्रहण) खाता खोलने हेतु ग्राहकों में प्रचार-प्रसार करके अधिक से अधिक खोले जाने का प्रयास किया गया। फिलाटेली प्रश्नोत्तरी, प्रतियोगिताएं, क्चीज, फिलाटेली सेमीनार और वर्कशाप का आयोजन किया गया।

फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ परिमंडल स्तर पर फिलाटेली पर केन्सेलेशन कैचेट जारी किया गया।

09.10.2025

विश्व डाक दिवस- दिनांक 09.10.2025 को विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रमुख कार्यालयों में बैनर/पोस्टर इत्यादि का प्रदर्शन किया गया जा रहा है। इस अवसर पर ” POST FOR PEOPLE LOCAL SERVICE. GLOBAL REACH” के तहत रैली निकाली गयी, साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के लिए वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया गया। इसके अलावा संभागो में पोस्टाथन का आयोजन किया गया।

दिनांक 09.10.2025 को ही छत्तीसगड डाक परिमंडल द्वारा विश्व डाक दिवस के अवसर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्राकार उपस्थित रहे।

10.10.2025

ग्राहक दिवस- दिनांक 10.10.2025 के अवसर पर सभी प्रधान डाकघरों में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया जावेगा। इस दिन समाज के आर्थिक रुप से पिछडे नागरिकों को अधिक से अधिक बचत एवं बीमा योजनाओं का लाभ लेने के लिये जागरुक किया जावेगा। इस हेतु राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ मिलकर विशेष सत्र का आयोजन किया जावेगा।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के उत्सव के माध्यम से डाक विभाग अपनी सभी नवीनतम् सेवाओं को जनता के बीच ले जाने का प्रयास कर रहा है। सभी संभागों में ग्राहक मिलन सम्मेलन के आयोजन से डाक विभाग अपनी सुविधाओं के सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी प्राप्त करेगा।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *