&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया : छुरिया विकासखंड के वनांचल के ग्राम मरकाकसा मे गौरी के लाला गणपति उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता में छुरिया जनपद पंचायत के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा को बतौर मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर मुख्यरूप से श्रीमती सुनीता सेवता जनपद सदस्य,राजेश्वर ध्रुवे अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति छुरिया,अशोक मरकाम महामंत्री मंडल भाजपा छुरिया,नैनसिन्ह पटेल उपाध्यक्ष रहे । श्री सिन्हा ने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणपति जी के मूर्ति पर पूजा अर्चना कर किया गया । उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक धार्मिक आयोजनो व अन्य उत्सवों पर रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्रों के बाल कलाकारों की कला में निखार आई है, उन्हें बड़े मंचों के माध्यम से और कला के क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी,साथ ही कक्षा 5 वी में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं का भी सम्मान किया गया । उन्होंने आगे कहा कि गणपति जी को”विघ्नहर्ता”और”सिद्धिविनायक” भी कहा जाता है। वे प्रथम पूज्य देवता हैं, जिनकी आराधना हर शुभ कार्य से पहले की जाती है।
माता पार्वती ने अपने शरीर की माटी से गणेश जी को उत्पन्न किया। इनके मस्तक पर हाथी का सिर है, और शरीर मानव का। इनकी सवारी वाहन मूषक (चूहा) तथा इनके प्रतीक बुद्धि, विवेक, सिद्धि और समृद्धि है। इन्हे अनेक नामों से जाना जाता है,जैसे गणपति, गणेश, विनायक, लंबोदर, गजानन, एकदंत, विघ्नेश्वर आदि। किसी भी कार्य, पूजा, या यज्ञ की शुरुआत में सबसे पहले गणपति जी का आवाहन और पूजन किया जाता है, ताकि कार्य निर्विघ्न सम्पन्न हो।
इस अवसर पर राधेलाल फुलकुंवर, जैल सिंह यादव,सरपंच प्रतिनिधि शिशुपाल सलामे सहित ग्राम पटेल व आयोजन समिति के युवागण उपस्थित रहे ।
