महतारी एक्सप्रेस में शराब तस्करी पर भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान हास्यप्रद व शर्मनाक :-चुम्मन साहू


&जसीम ज्ञान कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया :- राजनादगांव महतारी एक्सप्रेस मे छुरिया पुलिस द्वारा महाराष्ट्र से 16 पेटी शराब का तस्करी करते रंगे हाथो पकड़ा गया है ।और भाजपा अध्यक्ष द्वारा हल्का बयान से स्पष्ट हो गया पूरी भाजपा भ्रष्ट है उक्त बयान पर पलटवार करते हुए काग्रेंस के महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा इतना सब होने के बाद राजनांदगांव भाजपा के जिलाध्यक्ष कहते हैं कि महतारी एक्सप्रेस को बदनाम करने यह कांग्रेस की साजिश है और दूसरी ओर यह भी कहते हैं कि दोषियों पर कार्यवाही होगी उनका बयान है।अगर षडयंत्र है तो कार्यवाही किस पर ? महतारी एक्सप्रेस में शराब मिली यह सबने देखा तो क्या वह कांग्रेस ने रखवाई थी ? आपकी नीयत अगर साफ थी तो आपने उपनिरीक्षक को शाबाशी देने की बजाए लाइन अटैच क्यों किया ?
इतना ही नहीं वाहन चालक का कहना है ही फोन कर के महिला को प्रसूति के लिए अस्पताल ले जाने बुलाया जाता था और बुला कर शराब डंप कर दी जाती थी फिर वो चालक पूरी शराब ले कर तस्करी करता था यह भी बयान बेहद बचकाना है ।
सौ बात की एक बात यह है कि राजनांदगांव जो संस्कारधानी कही जाती थी भाजपा राज में बर्बाद हो चुकी है शहर व जिला नशाधानी अपराधधानी बन गया है ।मोहड़ गोलीकांड का आरोपी आजतक पकड़ा नहीं गया है, डोंगरगढ़ नकली शराब कांड में आजतक कुछ नहीं हुआ जबकि इन मामलो पर भाजपा नेताओं के सीधे तौर पर समंध होने के आरोप भी है। महतारी एक्सप्रेस में शराब मिला है उसके बाद भाजपा नेता राजनांदगांव जिला को और क्या देने वाले हैं यह भी बताएं भाजपा नेता व जिलाध्यक्ष ?

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *