सरकार ने दी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा : जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा
&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया : छुरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने हर वर्ग के लिए काम कर रही है,साथ ही अभी हाल ही में कॉलेज छात्राओं को 30 हजार रुपए देने की घोषणा से सिर्फ वनांचल व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों के छात्राओं को जिन्होंने 12 वीं कक्षा शासकीय विद्यालय से पास कर महाविद्यालयों में प्रवेश करने वाले,छात्राओं को 30 हजार की प्रोत्साहन राशि इसीलिए दी जा रही है,ताकि किसी भी छात्रा की पढ़ाई सिर्फ पैसों की कमी की वजह से बीच में न रुके । इस योजना के जरिए छात्राओं को बिना किसी आर्थिक बाधा के कालेज में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा । सरकार की इस कदम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा के साथ अवसर समानता को भी बढ़ावा मिलेगा । जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी ऑनलाइन और सीधे कॉलेज में फार्म भरने होंगे । इस योजना से न सिर्फ उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे,साथ ही शासकीय विद्यालयों में छात्राएं की प्रवेश भी बढ़ेगी । बल्कि यह छात्राओं को आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करेगी । इससे अधिक से अधिक लड़कियां पढ़ाई जारी रखेंगी और रोजगार तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगी । इस योजना से छात्राओं के व्यवहारिक जीवन में काफी बदलाव आने वाले है ।
